Lucknow में प्लाईवुड फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्ट्री के अंदर सोमवार रात एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना पूर्वी दीन खेड़ा इलाके की है, जहां करीब 8 बजे एक मजदूर अचानक अचेत अवस्था में मिला। इस

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्ट्री के अंदर सोमवार रात एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना पूर्वी दीन खेड़ा इलाके की है, जहां करीब 8 बजे एक मजदूर अचानक अचेत अवस्था में मिला। इस घटना के बाद से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान काकोरी निवासी दीपू पाल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी। फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) भेजा।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।