Lucknow में पन्नी कारोबारी से लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक पन्नी कारोबारी से ढाई लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मदेयगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक पन्नी कारोबारी से ढाई लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मदेयगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से करीब 1.92 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
घटना 20 जुलाई 2026 की है जब पारा निवासी महेन्द्र कुमार, जो ठाकुरगंज में दोना-पत्तल और डिस्पोजल की दुकान चलाते हैं, को सस्ते पन्नी के सौदे के बहाने बुलाया गया था। आरोपियों ने खुद को शेख बताकर उन्हें झांसा दिया और सुनसान जगह पर बुलाकर उनसे ढाई लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने तुरंत मदेयगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ADCP सेंट्रल जोन जितेंद्र कुमार दुबे और मदेयगंज थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाई गईं। पुलिस ने करीब 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। इस जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पक्का पुल के नीचे गोमती नदी के किनारे से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन शेख (पश्चिम बंगाल), सोहेल (पश्चिम बंगाल) और राकिब (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे दुकानदारों को सस्ते माल का लालच देकर सुनसान जगहों पर बुलाते थे और फिर लूटपाट करते थे।
पुलिस के मुताबिक इस वारदात में एक और आरोपी अनवर शामिल था, जो मौके पर निगरानी कर रहा था। पुलिस के पहुंचने पर वह रुपयों की एक गड्डी लेकर भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश अब की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(2) और 317(2) के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।