Lucknow में पन्नी कारोबारी से 2.50 लाख की लूट, पुलिस ने 3 बदमाशों को दबोचा, नकदी बरामद
Lucknow/Lucknow : राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में एक पन्नी कारोबारी को झांसा देकर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बदमाशों ने कारोबारी को डील के बहाने बुलाकर उनसे ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने त्वरित
Lucknow/Lucknow : राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके में एक पन्नी कारोबारी को झांसा देकर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बदमाशों ने कारोबारी को डील के बहाने बुलाकर उनसे ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है।
पारा निवासी महेन्द्र कुमार, जो ठाकुरगंज के एकता नगर चौराहा पर डिस्पोजल और पन्नी की दुकान चलाते हैं, को 20 जुलाई 2026 को संझिया घाट, खदरा बुलाया गया था। आरोपियों ने खुद को थोक व्यापारी बताकर उनसे संपर्क किया था और सस्ते दाम पर सामान उपलब्ध कराने का लालच दिया था। जब महेन्द्र कुमार वहां पहुंचे, तो बदमाशों ने उनसे 2.50 लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने अगले दिन 22 जुलाई को मदेयगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे, एसीपी महानगर अंकित कुमार और थाना प्रभारी अनुज तिवारी की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। इस दौरान पता चला कि आरोपियों ने वारदात के लिए एक नया सिम कार्ड खरीदा था, जिसे काम होने के बाद बंद कर दिया गया था।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले मोहन शेख, सोहेल और राकिब के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 1,92,000 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। हालांकि, इस गिरोह का एक और सदस्य अनवर अभी फरार है, जिसके पास लूट के कुछ पैसे हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया है कि वे दुकानदारों को सस्ते सामान का झांसा देकर सुनसान जगहों पर बुलाते थे और फिर लूटपाट करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।