Lucknow में ‘पिता तुझे सलाम’ कार्यक्रम का आयोजन, संगीत और संस्कृति के जरिए पिता को दी गई श्रद्धांजलि

Lucknow: राजधानी लखनऊ में फादर्स डे की पूर्व संध्या पर एक खास सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया। सुषमा अनिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘पिता तुझे सलाम’ रखा गया, जहां संगीत और कला के माध्यम से प

Lucknow: राजधानी लखनऊ में फादर्स डे की पूर्व संध्या पर एक खास सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया। सुषमा अनिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘पिता तुझे सलाम’ रखा गया, जहां संगीत और कला के माध्यम से पिताओं के प्रति सम्मान और यादें साझा की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन की संयोजिका अंकिता ने की। उन्होंने अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय अनिल पाण्डेय को पुष्पांजलि अर्पित कर इस शाम की शुरुआत की। इस मौके पर फाउंडेशन की संरक्षिका सुषमा पाण्डेय ने खास मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने लोकप्रिय गायिका मांडवी तिवारी और पर्यावरण विशेषज्ञ संदीप बिसारिया को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।