Lucknow में शटरिंग कारीगर की हत्या, 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अखिलेश रावत गिरफ्तार

Lucknow: पीजीआई थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई घटना के 24 घंटे के भीतर पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी को तब पकड़ा

Lucknow: पीजीआई थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी कार्रवाई घटना के 24 घंटे के भीतर पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी को तब पकड़ा जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर निकला था।

यह मामला 3 जुलाई 2026 की दोपहर का है, जब जगतखेड़ा निवासी 27-30 वर्षीय अभिषेक रावत, जो पेशे से शटरिंग कारीगर था, की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की मां पुष्पा रावत ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी अखिलेश रावत उम्र 38 वर्ष, ईश्वरीखेड़ा का रहने वाला है। वह पहले भी जिला बदर रह चुका है और एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पीजीआई, गोसाईगंज और सुशांत गोल्फ सिटी थानों में लूट समेत करीब 7 गंभीर केस दर्ज हैं। घटना के दौरान अखिलेश को भी चोटें आई थीं, जिसकी वजह से वह केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था। जैसे ही वह डिस्चार्ज हुआ, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अब उसे जेल भेज दिया गया है।

इस हत्याकांड में पुलिस ने अन्य आरोपियों के नाम भी सामने लाए हैं। अमन रावत, राधे सरकार उर्फ अभिषेक, अरुण रावत, अपिन लोधी, सचिन रावत, शिवम चटियार और राजू उर्फ रज्जा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनंद और एडीसीपी वसंथ कुमार के निर्देश पर गठित टीमें अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है।