Lucknow में नाबालिग बच्ची से दुर्व्यवहार, छत पर ले जाकर की हरकत, आरोपी सनी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बच्ची को खेलने के बहाने छत पर ले गया था, जहां उसने यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते
Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक बच्ची को खेलने के बहाने छत पर ले गया था, जहां उसने यह वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के पंचम खेड़ा चरन भट्ठा रोड की है। आरोपी की पहचान सनी के रूप में हुई है, जो अस्पताल में अटेंडेंट का काम करता था। पीड़िता की मां ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी सनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74/352 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 9(m)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।