Lucknow में स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने युवक को रॉड और कील वाले डंडों से पीटा, हालत गंभीर

Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्डिको के बलिया हाउस इलाके में स्कॉर्पियो गाड़ी से आए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमलावर

Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्डिको के बलिया हाउस इलाके में स्कॉर्पियो गाड़ी से आए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने लोहे की रॉड और कील लगे डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

यह घटना 29 जुलाई 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। फतेहपुर का रहने वाला बिपिन सिंह अपने किराए के कमरे के बाहर टहल रहा था, तभी हमलावर वहां पहुंचे। बिपिन का दावा है कि इस हमले में उसके दोनों घुटनों की कटोरी टूट गई और हाथ की उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल बिपिन सिंह का इलाज लखनऊ के PGI अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित ने पीजीआई थाने में कई लोगों के नाम देते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, उपलब्ध सबूतों और अन्य तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी या प्राथमिकी दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।