Lucknow में किराएदार ने मकान मालिक पर चलाई गोलियां, मिस फायर होने से बची जान, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया में बुधवार आधी रात को एक खौफनाक वारदात हुई। यहां एक मामूली विवाद के बाद किराएदार ने अपने ही मकान मालिक और उनके परिवार पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कट्टा

Lucknow: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया में बुधवार आधी रात को एक खौफनाक वारदात हुई। यहां एक मामूली विवाद के बाद किराएदार ने अपने ही मकान मालिक और उनके परिवार पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कट्टा मिस फायर हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 29 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे की है। किराएदार Abhishek Srivastava का किसी दूसरे किराएदार के साथ झगड़ा हो रहा था। जब मकान मालिक Mohit Mishra के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अभिषेक गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि अभिषेक अपने कमरे से अवैध कट्टा निकाल लाया और उसने मोहित मिश्रा व उनके परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। दो बार कट्टा मिस फायर हुआ, लेकिन तीसरी बार चली गोली किसी को नहीं लगी।

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। मोहित मिश्रा के परिवार, पड़ोसियों और 112 PRV टीम ने मिलकर उसका पीछा किया। करीब आधा किलोमीटर की दौड़ के बाद पुलिस ने उतरेठिया मार्केट के पास घेराबंदी कर Abhishek Srivastava को दबोच लिया। शुरू में उसके पास से हथियार नहीं मिला, लेकिन बाद में उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया।

पीजीआई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर Sunil Singh ने बताया कि मोहित मिश्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर किराएदारों के पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत को सामने ला दिया है, जिसे लखनऊ पुलिस ‘ऑपरेशन पहचान’ के जरिए सख्ती से लागू करवा रही है।