Lucknow में मंदिर जा रही महिला से सोने की चेन छीनी, CCTV खंगाल रही PGI पुलिस
Lucknow: राजधानी के PGI थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की एक वारदात सामने आई है। यहाँ सेनानी विहार की रहने वाली एक महिला जब सुबह मंदिर जा रही थीं, तब बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस घटना के बाद
Lucknow: राजधानी के PGI थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की एक वारदात सामने आई है। यहाँ सेनानी विहार की रहने वाली एक महिला जब सुबह मंदिर जा रही थीं, तब बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना 18 जून की सुबह करीब 8 बजे की है। सेनानी विहार निवासी आशा अग्रवाल अपने घर से सेनानी मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान A.P.S. Lawn के पास एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाश ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी, जिसने तेजी से चेन छीनी और रायबरेली रोड की तरफ भाग निकला।
मामले की जानकारी मिलते ही PGI पुलिस एक्शन में आई है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें अब इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।