Lucknow में रंजिश over हमला, SUV सवार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, PGI ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Lucknow: राजधानी के पीजीआई इलाके में रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्डिको स्थित बलिया हाउस में 29 जुलाई की रात एसयूवी सवार कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक

Lucknow: राजधानी के पीजीआई इलाके में रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्डिको स्थित बलिया हाउस में 29 जुलाई की रात एसयूवी सवार कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की पहचान विपिन सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फतेहपुर जिले के लालौली थानाक्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के रहने वाले हैं। विपिन वर्तमान में एल्डिको के बलिया हाउस में किराए पर रहकर अपना निजी काम करते हैं। हमलावरों ने उन पर रॉड और कील लगे डंडों से हमला किया, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और कुछ जगहों पर फ्रैक्चर भी हुआ है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में विकास सिंह तोमर, ऋषु सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ चुन्नू, वीरेंद्र प्रताप गौड़ उर्फ बीरू, शिवम सिंह कछवाहा और शिवम अवस्थी शामिल हैं। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की एसयूवी का पता लगा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है और उनकी तलाश जारी है।