Lucknow में युवक पर जानलेवा हमला, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। यह पूरी घटना तिकोनीया मॉडल शॉप के पास हुई। इस मामले में हमलावरों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना की जानकारी म

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। यह पूरी घटना तिकोनीया मॉडल शॉप के पास हुई। इस मामले में हमलावरों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जातिगत गालियां दीं। फिलहाल पारा थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।