Lucknow में नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, पारा पुलिस जांच में जुटी
Lucknow : राजधानी के पारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब विक्रमनगर पुल के पास नहर में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा, तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस
Lucknow : राजधानी के पारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब विक्रमनगर पुल के पास नहर में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा, तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव की हालत काफी खराब थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह काफी समय से पानी में था। मृतक ने ग्रे रंग की टीशर्ट और नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। पारा पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और उसकी पहचान क्या है।