Lucknow के पारा में दुकान में घुसकर मारपीट, 48 हजार रुपये की चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात

Lucknow/Para: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दुकान में घुसकर मारपीट और चोरी की घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की और वहां से नकदी लूटकर फरार हो गए।

Lucknow/Para: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दुकान में घुसकर मारपीट और चोरी की घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की और वहां से नकदी लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है। आरोप है कि चार से पांच लोग शराब पीकर दुकान में घुसे और उनके साथ मारपीट की। हमलावरों ने दुकान से 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।