Lucknow में सड़क हादसे में 2 लोग घायल, ई-ऑटो सड़क किनारे खड़े डाले में जा घुसा

Lucknow/Para: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। इस घटना में ई-ऑटो चालक गोपाल समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ जब एक अनियंत्रित ई-ऑटो सड़क किनारे खड़े डाले में पीछे से जा ट

Lucknow/Para: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। इस घटना में ई-ऑटो चालक गोपाल समेत दो लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ जब एक अनियंत्रित ई-ऑटो सड़क किनारे खड़े डाले में पीछे से जा टकराया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा एलाइट होटल के सामने हुआ। ई-ऑटो की रफ्तार अनियंत्रित थी जिसकी वजह से वह सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन (डाले) से जोरदार तरीके से टकरा गया। हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्ति मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं।