Lucknow में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूट, DCP से शिकायत के बाद FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के रिश्तेदारों ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया और गहने छीन लिए। पुल

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों के रिश्तेदारों ने उनके साथ हिंसक व्यवहार किया और गहने छीन लिए। पुलिस द्वारा शुरुआती शिकायत पर कार्रवाई न किए जाने के बाद मामला DCP तक पहुंचा, जिसके बाद अब पुलिस एक्शन में आई है।

घटना 3 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। 60 वर्षीय मजीदा, जो स्वर्गीय कादिर की पत्नी हैं, ने बताया कि बब्बू अली और उसकी पत्नी समसून ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया और मारपीट के दौरान मजीदा के कान फाड़कर करीब 8,000 रुपये कीमत के सोने के टॉप्स लूट लिए। इस हमले में उनकी बहू रोशनी भी मौजूद थी।

पीड़िता ने 4 जुलाई को पारा थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही तहरीर की रसीद दी। न्याय के लिए पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त (DCP) से गुहार लगाई। इसके साथ ही भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया।

बृजमोहन सिंह की पहल पर एसीपी काकोरी ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और पारा थाने को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से जांच कर आरोपियों को पकड़ती है।