Lucknow में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डाले से टकराया, 5 लोग घायल

Lucknow/Para: लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डाले (पिकअप ट्रक) में पीछे से जा घुसा। इस टक्कर में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल

Lucknow/Para: लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डाले (पिकअप ट्रक) में पीछे से जा घुसा। इस टक्कर में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसा टिकुनिया इलाके में एक होटल के सामने दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ।

पुलिस के मुताबिक, ई-रिक्शा जिसका नंबर UP32RT2373 है, की रफ्तार काफी तेज थी। चालक नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे खड़े वाहन से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही पारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुँचाया। ई-रिक्शा चालक तहजीब, जो कि काकोरी के नक्तौरा गांव का रहने वाला है, उसे मोहन सेवा अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में घायल अन्य यात्रियों में हरदोई के निवासी धर्मपाल, रानी और रमेश शामिल हैं, जिन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके साथ ही एक 22 साल की युवती भी घायल हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। फिलहाल पुलिस उस पिकअप वाहन की तलाश कर रही है जिससे टक्कर हुई थी और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।