Lucknow में चलती कार पर हमला, शीशा तोड़ा; परिवार बाल-बाल बचा, पुलिस ने दर्ज की FIR
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक चलती कार को निशाना बनाया। उर्मिला गेस्ट हाउस के पास हुए इस हमले में कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। इस घटना में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया,
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने एक चलती कार को निशाना बनाया। उर्मिला गेस्ट हाउस के पास हुए इस हमले में कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया। इस घटना में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित रंजीत यादव एक ठेकेदार हैं, जिनके साथ उनकी पत्नी और बच्चा भी कार में सवार थे। रंजीत यादव ने अपनी शिकायत में बदमाशों पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्मल यादव और विनय यादव के साथ पुराने झगड़े का भी जिक्र किया है। अपनी जान बचाने के लिए रंजीत ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे रास्ते में तीन बाइक और एक कार से टक्कर हो गई। इस वजह से दो युवक घायल हो गए। इसके बाद पीड़ित ने बुद्धेश्वर चौकी पहुंचकर शरण ली।
पारा थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें ले ली हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों को खंगाल रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और उनका मानना है कि यह मामला सड़क दुर्घटना के बाद हुए किसी विवाद से जुड़ा हो सकता है।