Lucknow में बेकरी में घुसकर मारपीट और चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपी

Lucknow/Para : लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बेकरी दुकान में घुसकर मारपीट और चोरी की वारदात हुई है। रात करीब 11:30 बजे कुछ दबंगों ने दुकान में धावा बोला और दुकानदार के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद इलाके क

Lucknow/Para : लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बेकरी दुकान में घुसकर मारपीट और चोरी की वारदात हुई है। रात करीब 11:30 बजे कुछ दबंगों ने दुकान में धावा बोला और दुकानदार के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है।

पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में धुत चार-पांच लोग दुकान में घुसे थे। इन लोगों ने पहले मारपीट की और फिर दुकान से 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ दिख रही हैं।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के रायबरेली रोड और हैवतमऊ जैसे इलाकों में भी बेकरियों के अंदर मारपीट की कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जहां दुकानदारों और मैनेजरों को निशाना बनाया गया। पारा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।