Lucknow में बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट का मामला गरमाया, VHP ने पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और पुलिस पर मिलीभगत का
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विहिप ने यह भी साफ किया है कि अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे।