Lucknow में कार सवार परिवार पर फायरिंग, पुलिस चौकी पहुंचकर बचाई जान

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक परिवार के साथ दिनदहाड़े हमला हुआ। बाइक और कारों से आए कुछ युवकों ने कार सवार परिवार को घेर लिया और उन पर हमला किया। पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी द

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक परिवार के साथ दिनदहाड़े हमला हुआ। बाइक और कारों से आए कुछ युवकों ने कार सवार परिवार को घेर लिया और उन पर हमला किया। पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी दौड़ाई और सीधे पुलिस चौकी पहुंचे, तब जाकर उनकी जान बची।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सड़क पर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावर कई बाइकों और कारों में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले कार पर ईंट-पत्थर बरसाए और फिर तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना से इलाके में काफी डर का माहौल रहा।