Lucknow में पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती पर विदेशी शिष्यों ने पेश किया कथक, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में जुटे कलाकार
UP/Lucknow: लखनऊ घराने के मशहूर कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती 30 जुलाई 2026 को मनाई गई। इस मौके पर लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां देश और दुनिया से आए उनके शिष्यों
UP/Lucknow: लखनऊ घराने के मशहूर कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती 30 जुलाई 2026 को मनाई गई। इस मौके पर लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां देश और दुनिया से आए उनके शिष्यों ने कथक नृत्य के जरिए उन्हें याद किया और अपनी कला से श्रद्धांजलि दी।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन पंडित अर्जुन मिश्र कथक अकादमी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ और कनिष्ठ विद्यार्थियों की गुरु वंदना से हुई, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसके बाद कलाकारों ने कथक की कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्ण रस पर आधारित एक नृत्य प्रस्तुति रही। इस खास प्रस्तुति की कोरियोग्राफी पंडित अर्जुन मिश्रा के पुत्र पंडित अनुज अर्जुन मिश्र और नेहा सिंह सेंगर ने तैयार की थी। विदेशी छात्रों की भागीदारी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी और लखनऊ घराने की कला की पहुंच को दुनिया के सामने रखा।