Lucknow में पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती मनाई गई, विदेशी शिष्यों ने कथक नृत्य से दी श्रद्धांजलि
Lucknow: लखनऊ घराने के मशहूर कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मनाई गई। इस खास मौके पर दुनिया भर से आए उनके शिष्यों ने कथक की शानदार प्रस्तुतियां दीं और उन्हें याद किया। कार्यक्रम
Lucknow: लखनऊ घराने के मशहूर कथक गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा की जयंती अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मनाई गई। इस खास मौके पर दुनिया भर से आए उनके शिष्यों ने कथक की शानदार प्रस्तुतियां दीं और उन्हें याद किया।
कार्यक्रम के दौरान विदेशी शिष्यों ने अपनी नृत्य कला के जरिए गुरु पंडित अर्जुन मिश्रा को नृत्यांजलि अर्पित की। उनके शिष्यों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में कथक के प्रति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते लगाव को देखा गया।