Lucknow में कर्ज और सूदखोरों से परेशान पेंटिंग ठेकेदार ने की आत्महत्या, पत्नी ने कमरे में देखा शव

Lucknow: राजधानी के मदेयगंज इलाके में कर्ज के बोझ और सूदखोरों के दबाव के कारण एक 40 वर्षीय पेंटिंग ठेकेदार ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार देर शाम खदरा इलाके के रहने वाले वीरेंद्र गुप्ता ने अपने ही घर में फांसी लगा

Lucknow: राजधानी के मदेयगंज इलाके में कर्ज के बोझ और सूदखोरों के दबाव के कारण एक 40 वर्षीय पेंटिंग ठेकेदार ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार देर शाम खदरा इलाके के रहने वाले वीरेंद्र गुप्ता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने वीरेंद्र को फंदे से झूलते हुए देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने तुरंत वीरेंद्र को फंदे से उतारकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक वीरेंद्र गुप्ता पेशे से पेंटिंग ठेकेदार थे और अपने परिवार में पत्नी शिल्पी और एक बेटी के साथ रहते थे।

वीरेंद्र के बहनोई दिलीप गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पहले काम में हुए नुकसान की वजह से वीरेंद्र का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया था। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उन्होंने ब्याज पर पैसे लिए थे। काम न मिलने के कारण उनकी आमदनी बंद हो गई, लेकिन सूदखोर लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। सूदखोर उन्हें पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दे रहे थे, जिससे वीरेंद्र मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मदेयगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।