Lucknow में महंगे शौक के लिए चेन लूटने वाला पेंटर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल और गहने
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में चेन लूटने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पेशे से पेंटर है और उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी क
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में चेन लूटने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पेशे से पेंटर है और उसने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम राजपाल उर्फ दीपक कुमार है, जिसकी उम्र 29 साल है। वह मूल रूप से सीतापुर के संधना स्थित गढ़ी खेरवा गांव का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल बख्शी का तालाब (BKT) के बरगदी गांव में किराए पर रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब 21 जून 2026 को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ में रहने वाली रश्मि भटनागर के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन लूट की घटना हुई। पीड़िता की शिकायत पर जानकीपुरम थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार, 25 जून 2026 को राजपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने करीब 15 दिन पहले बख्शी का तालाब इलाके में भी एक महिला की चेन लूटी थी। बीकेटी थाने से संपर्क करने पर वहां भी इस मामले में मुकदमा दर्ज मिला है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह किसी और गैंग से जुड़ा है या उसने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।