Lucknow में सड़क हादसे में घायल PAC के CO मायाराम का निधन, 22 दिन तक चला इलाज
Lucknow: लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पीएसी के सीओ मायाराम का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले 22 दिनों से मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। 35वीं वाहिनी पीएसी
Lucknow: लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पीएसी के सीओ मायाराम का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले 22 दिनों से मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। 35वीं वाहिनी पीएसी में तैनात 59 वर्षीय सीओ मायाराम की मौत की खबर से पुलिस महकमे और उनके परिवार में शोक की लहर है।
यह हादसा 12 जून 2026 को तेलीबाग इलाके के पास हुआ था। जानकारी के मुताबिक, सीओ मायाराम अपने बेटे अभिषेक के साथ एक रिश्तेदार को देखने ट्रॉमा सेंटर गए थे। वहां से लौटते समय उनकी सरकारी गाड़ी के आगे चल रहे एक ‘डाला’ (ट्रक/टेम्पो) के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस वजह से गाड़ी के ड्राइवर को भी एकदम से ब्रेक लगाने पड़े, जिससे सीओ मायाराम का सिर ड्राइवर सीट के पिछले हिस्से से जोर से टकरा गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद पीजीआई थाना पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था और दुर्घटना में शामिल ‘डाला’ को कब्जे में ले लिया था, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया था। मायाराम मूल रूप से बाराबंकी जिले के कल्याणपुर, गुडंबा के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी ज्ञानवती, बेटा अभिषेक और बेटी कविता हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।