Lucknow में ओला ड्राइवर ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मारा, गोमती नदी में फेंका शव

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमआबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक ओला ड्राइवर ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को गोमती नदी में बहा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमआबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक ओला ड्राइवर ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को गोमती नदी में बहा दिया। पुलिस ने इस मामले में पति और उसकी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी उमेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ के रहीमआबाद में रहता है और ओला कार चलाता है। उसका अफेयर इंदिरानगर के शालीमार इलाके की रहने वाली आरती वर्मा के साथ चल रहा था, जो एक कॉल सेंटर में काम करती है। उमेंद्र की पत्नी अंजली सिंह इस रिश्ते के खिलाफ थी, जिसके कारण उमेंद्र और आरती ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

30 और 31 जुलाई की दरमियान रात को उमेंद्र और आरती ने मिलकर अंजली की हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरती ने अंजली के हाथ पकड़े हुए थे, जबकि उमेंद्र ने कार के अंदर ही गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद शव को एक कंबल में लपेटकर, भारी पत्थर से बांधकर इताउजा के पास गोमती नदी में फेंक दिया गया।

हत्या के बाद उमेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 31 जुलाई को रहीमआबाद थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन जब उसी शाम इताउजा इलाके से एक महिला का शव मिला और पुलिस ने उमेंद्र से पूछताछ की, तो उसके बयानों में काफी अंतर मिला। शक होने पर DCP North अमित कुमार आनंद और SHO अरुण कुमार त्रिगुनायक की टीम ने सर्विलांस और तकनीकी सबूतों की मदद से उमेंद्र और आरती को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरती की निशानदेही पर अंजली के 32 जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई Swift Dzire कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उमेंद्र का पहले से ही हरदोई में आपराधिक इतिहास रहा है। अंजली के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।