Lucknow के 5-स्टार होटल में युवा वैज्ञानिक का शव मिला, बेड के पास मिले उल्टी के निशान

Lucknow: राजधानी के विभूतिखंड इलाके में स्थित नोवोटेल होटल में एक 22 साल के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहुल महराजगंज जिले के रहने वाले थे और अपनी काबिलियत की वजह से देश भर में जाने जाते थे।

Lucknow: राजधानी के विभूतिखंड इलाके में स्थित नोवोटेल होटल में एक 22 साल के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहुल महराजगंज जिले के रहने वाले थे और अपनी काबिलियत की वजह से देश भर में जाने जाते थे। मंगलवार सुबह जब उन्होंने चेक-आउट के समय कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तब होटल स्टाफ ने पुलिस को खबर दी।

पुलिस को कमरे के अंदर बेड के पास उल्टी के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हार्ट अटैक या फूड पॉइजनिंग का मामला मान रही है। एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत भी जुटाए हैं।

राहुल सिंह गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के डिजाइन इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर में रिसर्च कर रहे थे। उन्होंने ऑटोमैटिक रोटी मेकर और बिना चार्जिंग वाला ई-ट्रैक्टर जैसे कई कमाल के आविष्कार किए थे। वह लगातार तीन साल तक इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में पहले स्थान पर रहे थे।

राहुल सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे होटल में रुके थे। उनके सामान के साथ कुछ खाने-पीने की चीजें भी रखी हुई थीं। उनके भाई ने जब फोन पर संपर्क नहीं कर पाया था, तब उन्हें चिंता हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।