Lucknow के नोवाटेल होटल में युवा इंजीनियर का शव मिला, ‘ड्रोनमैन’ के नाम से मशहूर था राहुल

Lucknow: राजधानी के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड के नोवाटेल होटल में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो एक होनहार युवा इंजीनियर और वैज्ञानिक थे। होटल के

Lucknow: राजधानी के गोमतीनगर स्थित विभूति खंड के नोवाटेल होटल में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है, जो एक होनहार युवा इंजीनियर और वैज्ञानिक थे। होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, राहुल सिंह गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के डिजाइन इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर में रिसर्च कर रहे थे। वह महाराजगंज जिले के सिसवा बाजार के रहने वाले थे और अपनी प्रतिभा की वजह से ‘ड्रोनमैन’ के नाम से जाने जाते थे। बताया जाता है कि राहुल ने महज 16 साल की उम्र में ड्रोन बनाया था और बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर भी विकसित किया था।

घटना का पता तब चला जब होटल कर्मचारियों ने देखा कि राहुल ने तय समय पर कमरा खाली नहीं किया और उनके कमरे से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। सूचना मिलते ही एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला और राहुल का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। बेड पर उल्टी के निशान भी देखे गए हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती तौर पर इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है और उन्होंने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।