Lucknow में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, निगोहां के शेरपुर लवल गांव की घटना

Lucknow/Nigohan: लखनऊ के निगोहां इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शेरपुर लवल गांव के एक 22 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से बीमार था

Lucknow/Nigohan: लखनऊ के निगोहां इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शेरपुर लवल गांव के एक 22 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से बीमार था और इसी वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

मृतक युवक की पहचान शिवम के रूप में हुई है, जो राजगीर मिस्त्री राम मिलन का बेटा था। शिवम काफी समय से बीमारी से जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।