Lucknow में नशे की लत ने बनाया चोर, पड़ोसी के घर से गेहूं चुराया; 2 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow/Nigohan: लखनऊ के निगोहां इलाके में नशे की लत के कारण दो युवकों ने अपने ही पड़ोसी के घर में चोरी कर ली। पैसों की तंगी और शराब की आदत की वजह से इन लोगों ने गेहूं की बोरियां चुराई थीं, जिन्हें पुलिस ने अब बरामद कर ल

Lucknow/Nigohan: लखनऊ के निगोहां इलाके में नशे की लत के कारण दो युवकों ने अपने ही पड़ोसी के घर में चोरी कर ली। पैसों की तंगी और शराब की आदत की वजह से इन लोगों ने गेहूं की बोरियां चुराई थीं, जिन्हें पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला दाऊदपुर मजरा गोविंदपुर का है, जहां रहने वाले किसान संतोष कुमार ने 28 जुलाई 2026 को निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। संतोष कुमार ने बताया कि उनके पशुओं के चारे वाले कमरे से गेहूं की बोरियां चोरी हो गई हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुकदमा संख्या 99/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) में केस दर्ज किया।

3 अगस्त 2026 को निगोहां पुलिस को मुखबिर से खबर मिली, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर रामअनुज लोधी और उसके साथी विवेक कुमार रावत उर्फ कटहुना को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान रामअनुज ने कबूल किया कि उसे और उसके साथी को शराब और नशे की लत है। इसी लत को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने पड़ोसी के घर से चोरी की।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल-मंगल तिराहा के पास जंगल में छिपाई गई तीन बोरियां बरामद की हैं। बरामद किए गए 150 किलोग्राम गेहूं की अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये बताई जा रही है।