Lucknow में ISIS समर्थक राकिब अंसारी को 5 साल की जेल, NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
Lucknow : लखनऊ की एनआईए विशेष अदालत ने एक बड़े फैसले में आईएसआईएस समर्थक राकिब इमाम अंसारी को पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरा मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन
Lucknow : लखनऊ की एनआईए विशेष अदालत ने एक बड़े फैसले में आईएसआईएस समर्थक राकिब इमाम अंसारी को पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह पूरा मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और भारत में शरिया कानून लागू करने की साजिश से जुड़ा था।
विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने यह फैसला सुनाया। मामले की सुनवाई के दौरान राकिब इमाम अंसारी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल 17 गवाह पेश किए और पुख्ता सबूत दिए, जिसके बाद कोर्ट ने यह सजा तय की।
इस मामले की शुरुआत मुंबई के काला चौकी थाने में दर्ज एक रिपोर्ट से हुई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने इसकी जांच शुरू की। 3 नवंबर 2023 को एटीएस अलीगढ़ के दारोगा मोहम्मद अकरम की शिकायत पर गोमतीनगर एटीएस थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि राकिब अंसारी, शाहनवाज और रिजवान अली के संपर्क में था, जो आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार कर रहे थे।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रिजवान अशरफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक छात्र संगठन में घुसपैठ कर युवाओं को आतंकी संगठन की ओर आकर्षित कर रहा था। साजिश का मुख्य उद्देश्य नए लोगों को जोड़ना और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था।