Lucknow में एनजीओ संचालिका से 5 लाख की लूट, प्रॉपर्टी डीलर ने रची थी साजिश, 3 गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक एनजीओ चलाने वाली महिला से पांच लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात की साजिश उनके ही एक पुराने परिचित प्रॉपर्टी डीलर ने रची थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए

Lucknow: राजधानी के बख्शी का तालाब इलाके में एक एनजीओ चलाने वाली महिला से पांच लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस पूरी वारदात की साजिश उनके ही एक पुराने परिचित प्रॉपर्टी डीलर ने रची थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 6 जून 2026 की है जब संगीता नाम की एनजीओ संचालिका से लूट हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर सत्वंत सिंह पटेल ने संगीता को एक डॉक्टर से पांच लाख रुपये लेने के लिए कहा था। वारदात वाले दिन सत्वंत खुद संगीता के साथ कैब में था। जैसे ही वे सीतापुर हाईवे पर पहुंचे, सत्वंत ने पेशाब करने का बहाना बनाया और गाड़ी से उतर गया। इसके तुरंत बाद रोहित और विनय अपने साथियों के साथ दूसरी कार से आए और फायरिंग कर संगीता से पैसे लूट लिए।

बख्शी का तालाब पुलिस ने मंगलवार को सर्विलांस की मदद से संसारपुर अंडरपास से सत्वंत सिंह पटेल, विनय कुमार और रोहित कुमार यादव को दबोच लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एसीपी विकास पांडेय ने इस मामले के खुलासे की पुष्टि की है।

शुरुआत में इस मामले की एफआईआर डालीगंज के एक डॉक्टर ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में डॉक्टर की भूमिका की भी पड़ताल की थी, लेकिन बाद में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस की दो टीमें लगातार इस केस पर काम कर रही थीं, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई।