Lucknow में सजेगा ग्लैमर का मंच, 22 जुलाई को होगा ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक’ का ग्रैंड फिनाले

Lucknow: राजधानी लखनऊ में ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया 2026’ की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले को लेकर एक प्रेसवार्ता की गई, जिसमें आयोजन की पूरी रूपरेखा

Lucknow: राजधानी लखनऊ में ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया 2026’ की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले को लेकर एक प्रेसवार्ता की गई, जिसमें आयोजन की पूरी रूपरेखा और खास जानकारियों को साझा किया गया। यह कार्यक्रम 22 जुलाई को लखनऊ में ही आयोजित किया जाएगा।

Samm Renaissance की संस्थापक सौम्या साहू ने बताया कि यह मुकाबला सिर्फ बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं है। उनका मकसद युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना, उनके व्यक्तित्व का विकास करना और उनमें नेतृत्व की क्षमता पैदा करना है। इस मौके पर प्रतियोगिता के ऑफिशियल क्राउन का भी अनावरण किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान संजय सिंह, प्रियंका रघुवंशी और इशिता रस्तोगी ने कहा कि यह मंच युवाओं के लिए अपने करियर को नई दिशा देने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार जरिया बनेगा। ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक, टैलेंट शोकेस और डिजाइनर कलेक्शन जैसी कई आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

प्रतियोगिता के विजेताओं को चुनने के लिए सेलिब्रिटी ज्यूरी के तौर पर सिद्धार्थ धांधा मौजूद रहेंगे। वहीं, मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी और विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी।

इस प्रतियोगिता के लिए देशभर के अलग-अलग शहरों जैसे लखनऊ, पुणे और जयपुर में ऑडिशन हुए थे, साथ ही ऑनलाइन चयन भी किया गया। कुल 30 फाइनलिस्ट चुने गए हैं, जिनमें मिस, मिस्टर और मिसेज की हर कैटेगरी में 10-10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।