Lucknow में ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक 2026’ का ग्रैंड फिनाले 22 जुलाई को, तेजस्वी प्रकाश बनाएंगी विजेताओं को सम्मानित

Lucknow: राजधानी लखनऊ में ग्लैमर और टैलेंट का बड़ा संगम होने जा रहा है। यहाँ ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया-2026’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रें

Lucknow: राजधानी लखनऊ में ग्लैमर और टैलेंट का बड़ा संगम होने जा रहा है। यहाँ ‘नेक्स्ट जेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एंड मिसेज इंडिया-2026’ प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बड़े इवेंट की तारीख और खासियतों के बारे में जानकारी साझा की गई है।

Samm Renaissance द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 22 जुलाई 2026 को लखनऊ में होगी। संस्था की संस्थापक सौम्या साहू ने बताया कि यह मुकाबला सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है। इसका असली मकसद युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना, उनके व्यक्तित्व का विकास करना और उन्हें नेतृत्व क्षमता व ग्रूमिंग के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। यह मंच उन लोगों के लिए है जो मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इस प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग शहरों जैसे लखनऊ, पुणे, जयपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से ऑडिशन लिए गए थे। ऑनलाइन चयन के बाद कुल 30 फाइनलिस्ट चुने गए हैं। इनमें मिस, मिस्टर और मिसेज कैटेगरी में 10-10 प्रतिभागी शामिल हैं।

ग्रैंड फिनाले के दौरान कई खास आकर्षण होंगे, जिनमें रैंप वॉक, टैलेंट शो और शानदार डिजाइनर कलेक्शन की प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। संजय सिंह, प्रियंका रघुवंशी और इशिता रस्तोगी ने कहा कि यह इवेंट युवाओं के लिए अपने हुनर को निखारने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा।

कार्यक्रम की चमक बढ़ाने के लिए मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी और विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी। वहीं, सेलिब्रिटी जूरी के रूप में सिद्धार्थ धांधा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।