Lucknow में NEET की छात्रा ने की आत्महत्या, एग्जाम कैंसिल होने से तनाव में थी 17 साल की लड़की
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा रद्द होने
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नीट (NEET) की तैयारी कर रही एक 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा रद्द होने की वजह से काफी तनाव और डिप्रेशन में थी।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने नीट का पेपर दिया था, लेकिन एग्जाम कैंसिल होने की खबरों और अनिश्चितता ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह मामला ऐसे समय में आया है जब देशभर में नीट परीक्षा को लेकर विवाद चल रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद 3 मई को हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने भरोसा दिलाया है कि इस बार परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ होगी।
सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी नीट अभ्यर्थियों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 17 साल की रेनू, राजस्थान के सीकर में उमेश माली और प्रदीप मेघवाल, उत्तराखंड के देहरादून में एक 23 साल की लड़की और यूपी के लखीमपुर खीरी में रितिक मिश्रा ने इसी तरह कदम उठाया। आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक नीट से जुड़े करीब 14 आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 5 मामले परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद हुए हैं।