Lucknow में NEET पुन:परीक्षा से पहले छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा रद्द होने के बाद तनाव में थी सुहानी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजार खाला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रेलवे कॉलोनी में रहने वाली 17 साल की छात्रा सुहानी यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुहानी NEET की तैयारी कर रही थी और 21 जून

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बाजार खाला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रेलवे कॉलोनी में रहने वाली 17 साल की छात्रा सुहानी यादव ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुहानी NEET की तैयारी कर रही थी और 21 जून को होने वाली पुन:परीक्षा से पहले उसने यह कदम उठाया।

सुहानी के पिता रणजीत यादव रेलवे में TTE हैं और उनका परिवार मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है। परिवार के मुताबिक, सुहानी ने 3 मई को हुई मूल NEET-UG परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और उसे पूरा भरोसा था कि वह पास हो जाएगी। लेकिन जब पेपर लीक के आरोपों के बाद National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया, तो वह गहरे सदमे और अवसाद में चली गई।

बाजार खाला थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि सुहानी घर में पंखे से लटकी मिली थी। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह 5 बजे मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है और अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि सुहानी ने दोबारा तैयारी शुरू तो कर दी थी, लेकिन वह पुन:परीक्षा के दबाव में काफी तनाव महसूस कर रही थी।

बता दें कि 3 मई की परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच CBI कर रही है, जिसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।