Lucknow में NEET परीक्षा रद्द होने से दुखी 17 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थी शिवानी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET) परीक्षा रद्द होने की खबर से गहरे सदमे और अवसाद में डूबी 17 साल की छात्रा शिवानी यादव ने आत्महत्या कर ली। शिवानी मूल रूप से

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET) परीक्षा रद्द होने की खबर से गहरे सदमे और अवसाद में डूबी 17 साल की छात्रा शिवानी यादव ने आत्महत्या कर ली। शिवानी मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ ऐशबाग रेलवे कॉलोनी में रह रही थी।

परिजनों के मुताबिक शिवानी ने हाल ही में 12वीं पास की थी और 3 मई को हुई नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था। शिवानी का पेपर बहुत अच्छा गया था, लेकिन जब 12 मई को National Testing Agency (NTA) ने पेपर लीक और गड़बड़ियों के चलते परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया, तो वह पूरी तरह टूट गई। पिछले कुछ दिनों से वह बहुत उदास रहने लगी थी और इसी तनाव के चलते मंगलवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

बाजारखाला थाना पुलिस के इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि परीक्षा रद्द होने जैसी अनिश्चितता से छात्रों में तनाव, नींद न आने की समस्या और भावनात्मक संकट बढ़ जाता है।

इस मामले में NTA ने कहा कि परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के हित और सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए लिया गया था। अब नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी तय है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना को बहुत दर्दनाक बताया है और मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। पेपर लीक के मामले की जांच CBI को सौंपी जा चुकी है।

दुखद बात यह है कि लखनऊ में पिछले 24 घंटों में आत्महत्या की अन्य घटनाएं भी हुईं। व्यापार में घाटे की वजह से 59 साल के ठेकेदार राकेश कुमार दुबे ने जान दे दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या की है।