Lucknow: नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में CAL ब्लैक, ब्राउन और रेड टीमों की जीत

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में CAL ब्लैक, ब्राउन और रेड टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग ग्राउंड पर खेले गए इन मैचों

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में CAL ब्लैक, ब्राउन और रेड टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग ग्राउंड पर खेले गए इन मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का नमूना पेश किया।

ब्लेज विलो ग्राउंड में खेले गए मैच में CAL ब्लैक ने सिल्वर टीम को हराया। ब्लैक टीम ने 25 ओवर में 142 रन बनाए, जिसमें युग प्रताप सिंह ने 34 रन और यश पांडेय व कुशाग्र कपूर ने 18-18 रन जोड़े। जवाब में CAL सिल्वर की टीम 115 रन पर सिमट गई। सिल्वर की ओर से सानिध्य उपाध्याय ने 48 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में कुशाग्र सिंह ने तीन और कनीश ने दो विकेट लिए। विजेता टीम की तरफ से यश ने दो विकेट चटकाए।

वहीं, SMR क्रिकेट ग्राउंड पर CAL ब्राउन और CAL ऑरेंज के बीच मुकाबला हुआ। ब्राउन टीम के सलामी बल्लेबाज वेदांश ने शानदार 104 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम ने 191 रन का स्कोर खड़ा किया। CAL ऑरेंज की टीम 187 रन ही बना सकी। ऑरेंज की तरफ से अक्षांश यादव ने 85 और अक्षत आर. त्रिपाठी ने 40 रन बनाए। ब्राउन टीम की ओर से तनुष सिंह ने दो विकेट लिए।

इसी ग्राउंड पर एक अन्य मैच में CAL रेड ने ऑलिव टीम को 138 रन के बड़े अंतर से हराया। रेड टीम ने प्रिंस के 101 रन, अविरल के 46 रन और आदित्य राय के नाबाद 38 रनों की मदद से 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑलिव टीम महज 82 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑलिव की ओर से अगस्त्य सिंह ने 33 और कुसाग्र ने 16 रन बनाए। रेड टीम के राज वर्मा, जीशू और आदर्श चौरसिया ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अंश ने दो विकेट हासिल किए।