Lucknow में NCC इंस्पेक्टर की बेटी की गला रेतकर हत्या, प्रेमी घायल हालत में मिला

Lucknow : राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक NCC इंस्पेक्टर की 17 वर्षीय बेटी स्मृति पांडेय की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका 20 वर्षीय प्रेम

Lucknow : राजधानी के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक NCC इंस्पेक्टर की 17 वर्षीय बेटी स्मृति पांडेय की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका 20 वर्षीय प्रेमी देवांश पाठक घटनास्थल पर खून से लथपथ और घायल अवस्था में मिला।

मृतका स्मृति पांडेय TS मिश्रा कॉलेज में BCA प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह भारतीय सेना के सेवानिवृत्त नायब सूबेदार और वर्तमान में NCC में कार्यरत शैलेंद्र पांडेय की बेटी है। घटना के समय स्मृति के माता-पिता अमेठी गए हुए थे और उसकी छोटी बहन जागृति कॉलेज गई थी। घर लौटने पर बड़ी बहन ने जब खून से लथपथ शव देखा, तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

घायल युवक देवांश पाठक आलमनगर का निवासी है और स्मृति का सहपाठी था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस का कहना है कि देवांश पाठक ने ही धारदार हथियार से स्मृति की हत्या की है।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने इस मामले में मीडिया अपडेट जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित जांच की जा रही है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।