Lucknow के नवयुग कन्या महाविद्यालय में सावन मेला आयोजित, लोक कला और संस्कृति की दिखी झलक

Lucknow: लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में 14 अगस्त 2026 को सावन मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं के कई रंग देखने को मिले। यह पूरा आयोजन कॉलेज की भारतीय भाषा कला एवं सं

Lucknow: लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में 14 अगस्त 2026 को सावन मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं के कई रंग देखने को मिले। यह पूरा आयोजन कॉलेज की भारतीय भाषा कला एवं संस्कृति समिति और अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब ने मिलकर प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के निर्देशन में पूरा किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही मौजूद रहीं, जबकि राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने बताया कि यह मेला सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि इसके जरिए लोक अर्थव्यवस्था और हमारी पुरानी लोक कलाओं को बचाने की कोशिश की गई है।

मुख्य अतिथि ऋतु शाही ने कहा कि सावन का महीना केवल बारिश या हरियाली का समय नहीं होता, बल्कि यह भारतीय जीवन में आस्था और उल्लास का पर्व है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सावन मेला समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ाने का केंद्र होता है। वहीं डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्कृति सिर्फ किताबों या म्यूजियम में नहीं, बल्कि आम लोगों के गीतों, उत्सवों और यादों में जीवित रहती है।

मेले के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय परंपराओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसे सभी ने काफी पसंद किया।