Lucknow के CG सिटी में खुला नौसेना का शौर्य संग्रहालय, पहले दो हफ्ते एंट्री फ्री, यहाँ देखें पूरी डिटेल

Lucknow: राजधानी के CG सिटी में आज 15 अगस्त 2026 से नौसेना का शौर्य संग्रहालय आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह संग्रहालय अर्बन वेट लैंड के पास और एकना क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित है। इसका संचालन लखनऊ विकास प्राधिकर

Lucknow: राजधानी के CG सिटी में आज 15 अगस्त 2026 से नौसेना का शौर्य संग्रहालय आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह संग्रहालय अर्बन वेट लैंड के पास और एकना क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित है। इसका संचालन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा किया जाएगा।

इस संग्रहालय का उद्घाटन 30 मई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर किया था। खास बात यह है कि 15 अगस्त के मौके पर 3 UP Naval Unit द्वारा यहाँ ध्वजारोहण भी किया गया।

संग्रहालय को दो हिस्सों में बांटा गया है। नौसेना शौर्य वाटिका (ओपन एयर म्यूजियम) को बनाने में 19.01 करोड़ रुपये खर्च हुए, जबकि INS गोमती शौर्य संग्रहालय पर 23.17 करोड़ रुपये की लागत आई है। यहाँ आने वाले लोग भारतीय नौसेना की ताकत और इतिहास को करीब से देख सकेंगे।

यहाँ देखने के लिए कई खास चीजें रखी गई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • TU-142 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट (पनडुब्बी शिकारी विमान)
  • INS गोमती फ्रिगेट के मस्तूल और कैपस्टन ड्रम
  • CET-53M सबमरीन चेज़र
  • AK-726 मीडियम रेंज गन और AK-230 गन सिस्टम
  • P-21 एंटी-शिप मिसाइल और मिसाइल कंटेनर
  • ट्रिपल टॉरपीडो लॉन्चर

संग्रहालय का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहाँ एक कैफेटेरिया भी खोलने की योजना है।

टिकट की बात करें तो शुरुआती दो हफ्तों तक यहाँ प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रहेगा। इसके बाद बच्चों के लिए टिकट की कीमत 25 रुपये और बड़ों के लिए 50 रुपये तय की गई है।