Lucknow की स्पेलिंग Lakhnau क्यों नहीं है, जानिए शहर के नाम के पीछे का इतिहास

UP/Lucknow : लखनऊ शहर के नाम और उसकी अंग्रेजी स्पेलिंग को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि इसे Lakhnau क्यों नहीं लिखा जाता। दरअसल इसके पीछे भाषा का बदलाव और ब्रिटिश काल का एक पुराना किस्सा है ज

UP/Lucknow : लखनऊ शहर के नाम और उसकी अंग्रेजी स्पेलिंग को लेकर अक्सर लोग उलझन में रहते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि इसे Lakhnau क्यों नहीं लिखा जाता। दरअसल इसके पीछे भाषा का बदलाव और ब्रिटिश काल का एक पुराना किस्सा है जिसे जानना हर लखनऊ निवासी के लिए दिलचस्प होगा।

शहर के नाम की मौजूदा स्पेलिंग Lucknow होने की मुख्य वजह ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ एंग्लिकाइजेशन है। उस समय अंग्रेजों ने भारतीय शहरों के नामों को अपनी सुविधा के अनुसार बदला ताकि वे उन्हें आसानी से बोल सकें। इसी वजह से स्थानीय उच्चारण लखनाऊ की जगह अंग्रेजी में Lucknow शब्द का इस्तेमाल शुरू हुआ और यह समय के साथ आधिकारिक हो गया।

इतिहास की बात करें तो इस शहर के नाम को लेकर कई मान्यताएं हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह शहर भगवान राम के भाई लक्ष्मण के नाम पर बसा था, जिसे पहले लक्ष्मणपुरी या लक्ष्मणावती कहा जाता था। 11वीं शताब्दी तक आते-आते यह नाम बदलकर लखनपुर या लछमनपुर हो गया। बाद में यह लखनावती और लखनौती से होता हुआ लखनाऊ बना।

इसके अलावा कुछ अन्य सिद्धांत भी हैं। एक मान्यता के मुताबिक इस शहर को दलित शासक लखन पासी ने बसाया था और इसे लखनपुर नाम दिया था। वहीं एक और मत यह है कि इस शहर का नाम धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। फरवरी 2023 में उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने पर चर्चा हुई थी, जिसमें लखनऊ का नाम फिर से लक्ष्मणपुरी करने की बात सामने आई थी, लेकिन स्पेलिंग बदलने का कोई सरकारी आदेश नहीं आया है।