Lucknow में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 16 लाख के नशे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ की नगराम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 78 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज

Lucknow: राजधानी लखनऊ की नगराम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 78 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।

डीसीपी साउथ के नेतृत्व में नगराम पुलिस की टीम ने 13 अगस्त, 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एक Eco Sport कार को जब्त किया है, जिसमें गांजे की खेप लदी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सिर्फ नशा ही नहीं, बल्कि दो iPhone और 12,500 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, नशे की तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आरोपी महंगे आईफोन खरीदने जैसे शौक पूरे करने में कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से आई थी और शहर में कहां सप्लाई की जानी थी।