Lucknow में जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, सार्वजनिक रास्ता बंद करने की धमकी के बाद पुलिस ने बुलाया
Lucknow: राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां कुछ दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने और जबरन दीवार खड़ी करने की कोशिश की। मामला तब बढ़ा जब दबंगों ने
Lucknow: राजधानी के नगराम थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां कुछ दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने और जबरन दीवार खड़ी करने की कोशिश की। मामला तब बढ़ा जब दबंगों ने वहां मैरिज हॉल बनाने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
इस मामले में पुलिस ने अब दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बातचीत शुरू की है। दरअसल, यह विवाद उस समय और गंभीर हो गया जब इलाके में सरकारी जमीनों पर कब्जे की खबरें आईं। बता दें कि लखनऊ उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 24 मार्च 2026 को गोमती नगर विस्तार के खरगापुर गांव में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का सख्त आदेश दिया था।
न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने वकील विनय मिश्रा की जनहित याचिका पर यह निर्देश जारी किए थे। इस याचिका में गाटा संख्या 248, 227 सा, 228, 246 और 247 की भूमि का जिक्र था। सरकारी कागजों में यह जमीन तालाब, ऊसर और बंजर के रूप में दर्ज है, लेकिन आरोप है कि निजी लोगों और बिल्डरों ने इन पर कब्जा कर लिया है।
अदालत ने नगर निगम और सदर तहसील को इन जमीनों का निरीक्षण करने और तीन महीने के भीतर अवैध कब्जे हटाने को कहा था। नगर निगम ने कोर्ट को बताया था कि 13 मार्च 2026 को संयुक्त टीम निरीक्षण करने वाली थी, लेकिन किसी वजह से यह कार्रवाई टल गई। अब इस आदेश के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव है और गांव में जमीन को लेकर खींचतान बढ़ गई है।