Lucknow में इंदिरा नहर के गेट में फंसा मिला युवती का शव, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
Lucknow: नगराम इलाके के सलेमपुर अचाका गांव के पास इंदिरा नहर में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नहर रेग्युलेटर के गेट नंबर एक में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है और उस
Lucknow: नगराम इलाके के सलेमपुर अचाका गांव के पास इंदिरा नहर में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नहर रेग्युलेटर के गेट नंबर एक में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
नगराम एसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही नहर में शव मिलने की खबर मिली, तुरंत दरोगा चंद्रशेखर, महिला दरोगा अल्पा देवी और महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक युवती की पहचान के लिए पुलिस कुछ खास निशानियां जुटा रही है। युवती ने लाल रंग का सलवार कुर्ता पहना हुआ था और उसके दाएं पैर में काला धागा बंधा मिला है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि युवती कहां की रहने वाली थी।