Lucknow नगर निगम में विवाद, ZSO पंकज शुक्ला को हटाने की मांग और आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी
Lucknow: लखनऊ नगर निगम में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने जोन 4 के जोनल सेनेटरी ऑफिसर (ZSO) पंकज शुक्ला को पद से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही नगर निगम में
Lucknow: लखनऊ नगर निगम में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने जोन 4 के जोनल सेनेटरी ऑफिसर (ZSO) पंकज शुक्ला को पद से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक टैक्स इंस्पेक्टर को जांच पूरी होने से पहले ही दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले में टैक्स इंस्पेक्टर हरी शंकर पांडेय का नाम सामने आया है, जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें जांच पूरी होने से पहले ही दोबारा एक वॉर्ड की जिम्मेदारी दे दी गई है। इससे पहले अप्रैल 2026 में गृहकर के नाम पर एक महिला को परेशान करने की शिकायत के बाद उन्हें जोन 7 से हटाया गया था। यह कार्रवाई भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव के पत्र के बाद हुई थी और टैक्स सुप्रीटेंडेंट अजीत राय को एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे।
हरी शंकर पांडेय का विवाद पुराना रहा है। फरवरी 2025 में जब वह जोन 2 में तैनात थे, तब उन पर गृहकर वसूली के दौरान मारपीट करने का आरोप लगा था। उस समय भी व्यापारियों ने उन्हें हटाने की मांग की थी, हालांकि उन्होंने पूर्व पार्षद और भवन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। फिलहाल, नगर निगम में इन तबादलों और नियुक्तियों को लेकर खींचतान जारी है।