Lucknow के हर वार्ड में बनेगा जनसुविधा केंद्र, नगर निगम कार्यकारिणी में रखा गया प्रस्ताव

Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए नगर निगम एक बड़ी योजना पर विचार कर रहा है। शहर के हर वार्ड में जनसुविधा केंद्र और वार्ड कार्यालय खोलने का प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया है। इस कदम से स्थानीय निवासियों को अपने छोट

Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए नगर निगम एक बड़ी योजना पर विचार कर रहा है। शहर के हर वार्ड में जनसुविधा केंद्र और वार्ड कार्यालय खोलने का प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया है। इस कदम से स्थानीय निवासियों को अपने छोटे-मोटे कामों के लिए नगर निगम के मुख्य दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें अपने वार्ड में ही राहत मिलेगी।

नगर निगम के इस प्रस्ताव में कहा गया है कि लखनऊ की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जिससे नागरिक सुविधाओं की जरूरतें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में अब वार्ड स्तर पर स्थायी कार्यालय होना समय की मांग बन गया है। इससे आम जनता की समस्याओं का निपटारा जल्दी हो सकेगा और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी।

यह चर्चा मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान हुई। इसी बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिसमें सुशील तिवारी ‘पम्मी’ को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति का नया उपाध्यक्ष चुना गया। मेयर ने उनका नाम प्रस्तावित किया था, जिसे मौजूद सभी सदस्यों ने स्वीकार कर लिया।

बता दें कि नगर निगम की यह कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 के नियमों के तहत काम करती है। इसमें मेयर के साथ 12 निर्वाचित पार्षद होते हैं, जो विकास योजनाओं और प्रशासनिक मामलों पर अहम फैसले लेते हैं।