Lucknow में कल लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस, मेयर और नगर निगम अधिकारी सुनेंगे जनता की शिकायतें

Lucknow: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार, 7 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए नागरिक अपनी शिकायतों को सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और उ

Lucknow: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार, 7 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए नागरिक अपनी शिकायतों को सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे और उनका निपटारा कराया जा सकेगा।

यह आयोजन लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। मेयर सुषमा खर्कवाल इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी और उनके साथ नगर निगम के अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोग सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़कों और गलियों की मरम्मत के साथ-साथ सीवर और ड्रेनेज से जुड़ी अपनी परेशानियां दर्ज करा सकते हैं।

मेयर सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ के लोगों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए जरूरी कागजात के साथ समय पर सभागार पहुंचें। हालांकि, पिछले समाधान दिवस में कुछ लोगों ने संपत्ति कर जैसे मुद्दों पर समाधान न होने के कारण इसे आश्वासन दिवस बताया था, लेकिन इस बार नगर निगम ने पूरी तैयारी के साथ इसे आयोजित किया है।