Lucknow में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर चला बुलडोजर और वसूला जुर्माना

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सड़कों और फुटपाथों को खाली कराने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर के अलग-अलग जोनों में सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारो

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सड़कों और फुटपाथों को खाली कराने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर के अलग-अलग जोनों में सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों और ठेलों वालों में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम की टीमों ने पुलिस बल और प्रवर्तन दल के साथ मिलकर जोन-2, जोन-3, जोन-5 और जोन-8 में छापेमारी की। 27 जुलाई को कैसरबाग और कुर्सी रोड इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई, जहाँ लगभग 60 से 70 अवैध दुकानें हटाई गईं। इस दौरान स्टील और लोहे के काउंटर, ठेले और अन्य सामान जब्त कर लिया गया। इससे पहले 24 जुलाई को जानकीपुरम द्वितीय, अलीगंज और इंजीनियरिंग कॉलेज ओवरब्रिज के पास भी अभियान चलाया गया था।

अतिक्रमण के साथ-साथ गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल करने वालों पर भी सख्ती बरती गई। जोन-5 में आलमबाग चौराहे से सुजानपुरा टेढ़ी पुलिया और अमौसी मेट्रो स्टेशन तक अभियान चलाकर कई ठेले और गुमटियां हटाई गईं। यहाँ अतिक्रमण और गंदगी के लिए अलग-अलग तारीखों में 2,500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का जुर्माना वसूला गया। वहीं जोन-3 में 24 जुलाई को काटे गए 31 चालानों से कुल 48,000 रुपये का जुर्माना जमा हुआ।

नगर निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों पर कब्जा न करें। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में पुलिस विभाग को भी दोबारा पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब इन सभी अतिक्रमणों की जानकारी एंटी लैंड माफिया पोर्टल पर भी अपलोड की जा रही है।