Lucknow के नबीपनाह चौराहे पर कांवड़ियों की भारी भीड़, ट्रैफिक जाम से लोग हुए परेशान

Lucknow: राजधानी के माल इलाके में स्थित नबीपनाह चौराहे से एक विशाल कांवड़ यात्रा गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त एक साथ चौराहे पर पहुंचे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड

Lucknow: राजधानी के माल इलाके में स्थित नबीपनाह चौराहे से एक विशाल कांवड़ यात्रा गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त एक साथ चौराहे पर पहुंचे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की।

यूपी प्रशासन ने इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल ने मौके पर व्यवस्था संभाली ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। राज्य स्तर पर इस यात्रा के लिए 60 हजार से ज्यादा पुलिस कॉन्स्टेबल और करीब 5500 सब-इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। भीड़ पर नजर रखने के लिए 3000 CCTV कैमरों और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

शहरी विकास विभाग ने सुरक्षा और सफाई के लिए 14 सूत्रीय कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत रास्तों पर पीने के पानी, मोबाइल टॉयलेट और स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू है, जहां कांवड़ियों के लिए एक लेन रिजर्व रखी गई है और भारी वाहनों के प्रवेश पर कुछ रूटों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। ये इंतजाम 24 अगस्त तक जारी रहेंगे, क्योंकि सावन के आखिरी सोमवार को और ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ियों के लिए पारंपरिक रास्तों का ही उपयोग करना होगा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक एक्सप्रेसवे और मेरठ-लखनऊ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे जैसे नए एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के चलने की सख्त मनाही है। साथ ही, रास्ते में पड़ने वाले होटलों और दुकानों के लिए QR कोड अनिवार्य किया गया है ताकि कीमतों में पारदर्शिता बनी रहे।